बिग ब्रेकिंग : कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में आपसी विवाद के कारण चला चाकू, घायल का हो रहा अस्पताल में उपचार, चाकूबाजी का आरोपी मौके से फरार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी नगर की आजाद बस्ती में शाम को लगभग सात बजे चाकूबाजी की हुई घटना से पूरे नगर मे सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में हुए घायल युवक को मोहल्ले के लोगो द्वारा अस्पताल पहूंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना कारण प्रारंभिक रूप से आपसी विवाद को बताया जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गया है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार घटना की मौखिक सूचना प्राप्त हुई है। हमलावर की पतासाजी की जा रही है। पीड़िता प़क्ष द्वारा अभी तक मामला दर्ज नही कराया गया है। पुलिस की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!