जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड के ग्राम औरीजोर निवासी स्व.अनुप्रिया खलखो की मृत्यु 14 जनवरी 2022 को सर्पदंश हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता नेहरू खलखो हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के ग्राम नवापारा पंडरापाठ निवासी स्व. सरस्वती की मृत्यु सर्पदंश से 28 जून 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री महेश राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts