जिला पंचायत जशपुर सीईओ ने दुलदुला और कसांबेल विकासखण्ड में मनरेगा के कार्यो का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने आज दुलदुला विकासखण्ड के पतराटोली, वासुदेवपुर, कांसाबेल विकासखण्ड में  मनरेगा के कार्यो और बगिया गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने कांसाबेल में मनरेगा के तहत् निर्मित अमृत सरोवर और डाबरी के कार्यो का अवलोकन करते हुए कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए।

श्री यादव ने बगिया गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए मशाला उत्पादन, चावल उत्पादन, गोबर खरीदी सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और समूह की महिलाओं की आर्थिक आमदनी बढ़ाने के लिए सुझाव दिया गया।

समूह की महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्दी और जीरा पाउडर बनाने से  समूह को अच्छा फायदा हो रहा है और राइस मील मशीन का लोगों को लाभ दिया जा रहा है।

Related posts