जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड के ग्राम लवाकेरा निवासी स्व. जगरनाथ बरलिया की मृत्यु 29 जून 2022 को आकाशीय बिजली गिरने से हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती अम्बिका बरलिया हेतु 4 लाख एवं मनोरा विकासखंड के ग्राम टेम्पू निवासी स्व. दीपक राम  की मृत्यु आकाशीय गाज के कारण 22 अप्रैल 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती बसंती बाई  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!