जशपुर जिले के जनसम्पर्क अधिकारी और कर्मचारियों ने भी हड़ताल का किया समर्थन, काली पट्टी लगाकर आज किया काम

घोषणा के अनुसार कल से करेंगें कलमबंद हड़ताल

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर. छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी संभागीय और जिला मुख्यालयों के जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी आज 11 अक्टूबर सोमवार को काली पट्टी लगाकर काम कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव जनसम्पर्क विभाग और आयुक्त जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ को 6 अक्टूबर 2021 को विधिवत ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी के अन्तर्गत राजधानी रायपुर के जनसम्पर्क संचालनालय से लेकर सभी जिलों के जनसम्पर्क कार्यालयों के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी लगाकर आज कार्य कर रहे है और कल 12 अक्टूबर मंगलवार से घोषणा के अनुसार अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

Related posts