भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम : कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे

Advertisements
Advertisements

तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर करेंगे माल्यार्पण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल 9 सितंबर सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 बजने पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात श्री नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग-अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

दोपहर 01:00 बजे श्री नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल, जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!