जशपुर पुलिस, सीआरपीएफ व नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छ भारत कार्यक्रम में महाराजा चौक स्थित तालाब की साफ सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर. आज सोमवार को जशपुर मुख्यालय में जशपुर पुलिस, सीआरपीएफ व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता की मुहीम चलाई गई। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर के तालाब की सफाई भी की गई।

सोमवार की प्रातः पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से), सी.आर.पी.एफ. कमांडेंट 81 बटालियन संजीव कुमार के नेतृत्व में तथा नेहरू युवा केन्द्र जशपुर के सहयोग से दिनांक 1.10.2021 से 30.10.2021 पूरे माह भर तक चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ, नगर सेना के जवान तथा नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों द्वारा आम जनता से स्वच्छता की अपील करते हुये जशपुरनगर के महाराजा चौक स्थित तालाब की साफ सफाई की गई। तालाब में फैली गंदगी को अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से सफाई की गई।

Related posts