श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन से पूर्व कुनकुरी नगर में निकली शोभायात्रा, नगरवासियों ने घरो के सामने किया गणपति का पूजन

Advertisements
Advertisements

10 दिनों तक नगर में गणेशोत्सव की रही धूम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

श्री गणेशोत्सव के समापन के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की पण्डाल से शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया गया जिसके दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का पूजन अपने घरो के सामने श्रद्धापूर्वक किया। नगर भ्रमण के उपरांत अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना के साथ स्थानीय जलाशय में श्रद्धापुर्वक प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन पूर्व भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की महाआरती की गई।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव का प्रमुख सार्वजनिक आयोजन सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में शिव मंदिर परिसर में किया गया। इसके अतिरिक्त नगर के बजरंगनगर, आदर्शनगर, डुगडुगिया, पुरानी बस्ती, सलियाटोली, गड़ाकटा, सुखबासुपारा, मेन रोड, आदि स्थलों मे भी श्री गणेशोत्सव का आयोजन किया गया था।

नगर के विभिन्न पण्डालों में विराजे श्री गणेश के पूजन महोत्सव के चल रहे समस्त धार्मिक, संास्कृतिक कार्यक्रम के समापन के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा पूर्णाहूति हवन के उपरांत निकाली गई। 10 दिनों पूर्व से प्रारंभ हुए गणपति बप्पा की अराधना के महापर्व के अन्तर्गत प्रतिदिन प्रातः सायं पूजन आरती, भजन, कीर्तन, धार्मिक ग्रंथों का पाठ, अखण्ड कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!