कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के प्रदेश कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली लगातार बैठकें : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभी बैठकों में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी हुए सम्मिलित

Advertisements
Advertisements

कोर ग्रुप की बैठक में केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी चुनाव 2023 को लेकर नई रणनीति बनाने पर मंथन हुआ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सांसद व विधायक दल की बैठक ली। जिसमें भारतीय जनता पार्टी  छत्तीसगढ़ के समस्त सांसद व विधायक शामिल हुए। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की समस्त रणनीतियों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी से परिचर्चा की।

तत्पश्चात जेपी नड्डा जी ने एक और बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, संभागीय प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए। जिसमें संगठन की कार्ययोजना के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

वहीं देर रात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतिम कोर ग्रुप की बैठक ली। जिसमें कोर ग्रुप के सभी सदस्य सम्मिलित हुए। इस बैठक में केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी चुनाव 2023 को लेकर नई रणनीति बनाने पर मंथन हुआ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!