कुनकुरी नगर में गुमास्ता एक्ट के अन्तर्गत 7 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हुई कार्यवाही, लगा जुर्माना

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी नगर में गुमास्ता एक्ट के अन्तर्गत शनिवार बंद का प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। विगत कुछ दिनों से लगातार कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा बंद के दिन भी प्रतिष्ठान संचालित किये जाने की शिकायत लगातार स्थानीय प्रशासन को मिल रही थी। इसी तारतम्य में कुनकुरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि राही के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आज कुनकुरी नगर में जांच अभियान चलाया गया तथा उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की गई।

दिनांक 10/09/2022 दिन शनिवार को नगर पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में अनुविभागीय दंडाधिकारी रवि राही के आदेशानुसार नायब तहसीलदार कुनकुरी नागेश तंजय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुनकुरी पुष्पा खलखो तथा पुलिस थाना प्रभारी भास्कर शर्मा की संयुक्त टीम के द्वारा गुमास्ता एक्ट के तहत नगर भ्रमण कर दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कुछ दुकानों व प्रतिष्ठानों के द्वारा सह श्रमिक संचालन करते हुए गुमास्ता एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ऐसे 7 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कुल 3700 रुपए का जुमार्ना वसूला गया तथा भविष्य में गुमास्ता एक्ट का पालन संबंधी हिदायत दी गयी। ज्ञात हो कि नगर पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में प्रत्येक शनिवार को गुमास्ता एक्ट के तहत व्यापारी संघ के ही मांग पर तथा प्रशासनिक आदेश पर श्रमिकों को 1 दिन का विश्राम देने का प्रावधान है।

इन प्रतिष्ठानों में गुमास्ता एक्ट के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही

कलकत्ता फेब्रिकेशन 1000 रुपए , आर के फेब्रिकेशन 1000 रुपये, माँ फेब्रिकेशन 500 रुपए, इमरान स्प्रे गैरेज 500 रुपए, छोटू मोटर गैरेज 500 रुपए, शिव फ़ोटो स्टुडिओ 200 रुपए सहित कुल 7 प्रतिष्ठानो से 3700 रुपए का जुर्माना वसूला गया।   

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!