जशपुर के पूर्व कलेक्टर को दी गई विदाई एवं वर्तमान कलेक्टर का किया गया स्वागत

Advertisements
Advertisements

टीम भावना से कार्य को सफल बनाया जा सकता है-पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी-कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर. जिला प्रशासन द्वारा विगत दिवस सादे समारोह में पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे का विदाई एवं वर्तमान कलेक्टर रितेश अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी कृष्णा जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के.मण्डावी, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, श्रीमती जयश्री कावरे और जिला प्रशासन के सभी अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे को स्मृति चिन्ह देकर उनके दीर्घ आयु और उनके परिवार के सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

पूर्व कलेक्टर महादेव कावरे ने अपने संबोधन में कहा कि जशपुर जिले में कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला। सभी ने टीम भावना के साथ काम करके मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लेकर सभी शासकीय योजनाओं को जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया गया। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाए दी।

नवपदस्थ कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए सभी का सार्थक सहयोग जरूरी है। जशपुर जिले की मूलभूत सुविधाएँ सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा पर बेहतर कार्य करने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को दूरस्थ अंचल के लोगों तक पहुंचाई जा सके। 

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने में टीम भावना बेहत जरूरी है। पूर्व कलेक्टर श्री महादेव कावरे के द्वारा भी जिले में बेहतर कार्य किया गया। साथ ही नय कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल भी अपने कार्य शैली से लोगों तक छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयास करेगें। उन्होंने अधिकारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकमनाएं दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!