24 घंटे 24 प्रकरण 24 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही : इस जिले की पुलिस ने चलाया गया विशेष अभियान, कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में कर दिया पेश

विशेष अभियान के तहत् सार्वजनिक एवं आम स्थानों पर शराब पीने वालों तथा पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

जिले में विशेष अभियान के तहत की गई कार्यवाही में कुल 24 प्रकरण में 24 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय पेश किया गया

कार्यवाही हेतु सभी थानों/चौकी से पेट्रोलिंग लगाई गई थी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 11.09.22 को जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सार्वजनिक एवं आम स्थानों पर शराब पीने वाले तथा शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

विशेष अभियान के तहत थाना चांपा 08, बलौदा 05, शिवरीनारायण 03, पामगढ़ 02, बिर्रा 02, नवागढ़ 02, अकलतरा 01 एवं मुलमुला 01 कुल 24 प्रकरणों में 24 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Related posts