रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मतीबाई कश्यप, सनीबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमती मौर्य का निधन हुआ है। घटना में घायल ऑटो चालक सहित तीन घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
Related posts
-
गणेशोत्सव से पहले रायपुर पश्चिम क्षेत्र में पुलिस का बड़ा शिकंजा! एक सप्ताह के अभियान में 132 लोगों पर कार्रवाई, चाकूबाजों से लेकर नशे और अवैध शराब कारोबारियों तक पर प्रहार
गणेशोत्सव व त्योहारी सीजन के चलते पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा एक सप्ताह का विशेष अभियान सप्ताह... -
रायपुर के नशे के नेटवर्क की यूपी तक पहुंच! नशीली दवाओं का सप्लायर जौनपुर से गिरफ्तार, मोबाइल जब्त—पुलिस की इंड-टू-इंड जांच में सप्लाई चैन से जुड़े और नाम खंगाले जा रहे
बैकवर्ड लिंक के आधार पर नशीली सिरप एवं कैप्सूल सप्लाई नेटवर्क प्रकरण में 01 अन्य अंतर्राज्यीय... -
नशे में चूर होकर युवक पर बरसा कहर! गाली देने से रोका तो शराब की बोतल से हमला कर किया घायल, टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
शराब के नशे में युवक से गाली-गलौज कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने...
