राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त हुई जारी, खेती-किसानी और तीज-त्यौहार पर बढ़ी किसानों की खुशियां

Advertisements
Advertisements

संभाग के 1 लाख 67 हजार से अधिक किसानों के खातों में में  जमा हुई 11 करोड़ रूपए से अधिक राशि

जगदलपुर- राजीव गांधी किसान योजना के तहत दूसरे किश्त के तौर पर बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 872 किसानों को 11 करोड़ 68 लाख 43 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यह राशि सीधे किसानों के खातों में जमा कर दिया गया है। खरीफ फसलों की खेती-किसानी और तीज-त्योहारों के बीच छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इस उपहार से किसानों की खुशियां बढ़ गई हैं। केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर सहकारी समितियों के माध्यम से पिछले खरीफ सीजन के संभाग के 1 लाख 67 हजार 872 किसानों का 71 लाख 72 हजार 448 क्विंटल धान समर्थन मूल्य परखरीदा गया था। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इन किसानों को दो किश्तों में कुल 23 करोड़ 36 लाख 78 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इन किसानों को 21 करोड़ 24 लाख 19 हजार रुपए का भुगतान और किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!