रेल खबर : राँची-दुमका के बीच चलने वाली रांची-दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गोड्डा तक किया गया

Advertisements
Advertisements

इस ट्रेन का  परिचालन प्रारंभ होने से बांका के साथ ही भागलपुर जिले के लोगों को भी रांची आने-जाने में मिलेगी सुविधा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रांची

बोकारो स्टील सिटी-धनबाद-चितरंजन के रास्ते रांची और दुमका के बीच चलने वाली ट्रेन (18619/18620) रांची-दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गोड्डा तक किया गया है। सोमवार से गोड्डा से रांची के लिए इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो गया है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 18619 रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से रात 9:30 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 7:05 बजे दुमका पहुंचेगी।

दस मिनट के बाद दुमका से आगे के लिए प्रस्थान कर बारापलासी, नोनीहाट, हंसडीहा एवं पोड़ैयाहाट स्टेशनों पर रूकते हुए 9:35 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 18620 गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस गोड्डा से शाम 4:30 बजे खुलकर अगले दिन 3:55 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का  परिचालन प्रारंभ होने से बांका के साथ ही भागलपुर जिले के लोगों को भी रांची आने-जाने में सुविधा होगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!