मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व घोषणा एक नजर में..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़

दिनांक 13 सितम्बर 2022

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के अलावा उनसे मिलने आए अनेक लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशत किया।

      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययनरत कुमारी मुस्कान कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरे स्थान पर आई और उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए 2 लाख रूपए की मंजूरी दी।

      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम शांतिनगर के रहने वाले दिव्यांग श्री महेश श्रीवास खुद का व्यवसाय चलाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग पर डेढ़ लाख रूपए की मंजूरी दी।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के लैलूूंगा विधानसभा में 373 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से 16 विभिन्न विकास कार्याें की सौगातें दी।

      भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के ग्राम कुंजेमुरा में श्री हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

      मुख्यमंत्री का कुंजेमुरा में खादी की माला भेंटकर स्वागत किया गया।

      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम कुंजेमुरा के शासकीय प्री-मेट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

      भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले आगमन पर हरदिया मरार पटेल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को सब्जियों से तौला और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

      कुंजेमुरा भेंट-मुलाकात में तमनार से आए श्री राजेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत उन्हें गोबर बेचकर 85 हजार की आमदनी हुई है। जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए है और बिटिया की शादी में उधार नहीं लेना पड़ा।

      ग्राम चपले पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया।

      उन्होंने चपले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, काली माता मेला के प्रतिवर्ष आयोजन हेतु 10 लाख रूपए की स्वीकृति।

      किसान श्री मालाकार ने मुख्यमंत्री का राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए व्यक्त किया आभार। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे लगभग 2.5 एकड़ में उद्यानिकी विभाग की मदद से मल्चिंग पद्धति अपनाकर करेले की खेती कर रहे हैं।

      दो नन्ही बच्चियों कोमल और पायल के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि हृदय रोग से पीड़ित इन बच्चियों का डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मिली मदद से इलाज हो चुका है और अब वे स्वस्थ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया।

      खरसिया के जोगी गांव की लक्ष्मी राठिया ने बताया कि उनका उजाला महिला स्व-सहायाता समूह ने लगभग 600 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट बेचकर 2 लाख 15 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया, जिससे बच्चों के लिए कम्प्यूटर खरीदा।

      सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा, खरसिया में बालक बालिक ओबीसी छात्रावास का निर्माण।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम नंदेली में शहीद नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की समाधि स्थल शांति बगिया में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का नगरपालिका खरसिया द्वारा अग्रसेन चौक में मिठाई से तौलकर किया गया भव्य स्वागत।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खरसिया में ‘सिया राम सखा मंडल द्वारा आयोजित श्री राम कथा’ में श्रवण लाभ लेने पहुँचे। उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य राजन जी महाराज का लिया आशीर्वाद।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खरसिया में शहीद श्री नंद कुमार पटेल स्मारक स्थल पर किया माल्यर्पण।

      मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के नगर पालिका खरसिया के विश्राम गृह में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात कर सामाजिक सरोकार के कार्यों के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा विधानसभा – लैलूंगा/खरसिया

दिनांक 13 सितम्बर 2022

ग्राम कुंजेमुरा, ब्लॉक तमनार

ऽ     तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किलोमीटर सड़क निर्माण।

ऽ     तमनार में नवीन ग्रामीण सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जाएगी। 

ऽ     तमनार में उप कोषालय खोला जाएगा।

ऽ     शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू करवाई जाएगी।

ऽ     ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जाएगा।

ऽ     ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

ऽ     ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।

ऽ     ग्राम गोढ़ी में समूह नल-जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

ऽ     शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जाएगा।

ऽ     ग्राम कुंजेमुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।  

ऽ     सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्वर्गीय श्री जयलाल चौधरी के नाम पर नामकरण किया जाएगा।

ऽ     रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण।

ऽ     पेलमा से मड़ियाकछार तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण।

ग्राम चपले, विकासखण्ड खरसिया-

चपले भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं-

ऽ     चपले में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल।

ऽ     काली माता मेला आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रूपए की स्वीकृति।

ऽ     पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन।

ऽ     कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना।

ऽ     चपले में नवीन सामुदायिक भवन एवं  पीडीएस भवन का निर्माण।

ऽ     सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा।

ऽ     खरसिया में ओबीसी बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।

ऽ     नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति।

ऽ     ग्राम चपले में श्री अरविंद के घर से श्री गोकुल के घर तक 400 मीटर सीसी रोड।

ऽ     श्री तुलाचरण के घर से श्री प्रकाश के घर तक 250 मीटर सीसी रोड।

ऽ     श्री गुलाब के घर से श्री बिसाहू के घर तक 150 मीटर सीसी रोड।

ऽ     श्री छत्रपाल के घर से श्री यादव के घर तक 800 मीटर सीसी रोड का निर्माण।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!