वन विज्ञान केंद्र में कृषि वानिकी, बीज प्रौद्योगिकी और जैव उर्वरक का दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

वन विज्ञान केंद्र मेंकृषि वानिकी, बीज प्रौद्योगिकी और जैव उर्वरक का दिया गया प्रशिक्षण दिया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के वैज्ञानिकों द्वारा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के 70 प्रतिभागी शामिल हुए। मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद ने वर्तमान जीवन शैली के कारण बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के कारण भूमि की तेजी से घटती जा रही उर्वरता को देखते हुए कृषि वानिकी और जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ाने के लिए शासन की इस पहल को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

प्रभाध्यक्ष डॉ नमिता बेरी ने कृषि वानिकी और छत्तीसगढ़ राज्य हेतु उपयोगी कृषि वानिकी के मॉडल, वैज्ञानिक एजेके असैया द्वारा जैविक उर्वरक और वानिकी में उनका उपयोग, श्री मनीष कुमार विजय द्वारा वन रोपणी एवं बीज प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री विनय चक्रवर्ती, तकनीकी अधिकारी श्री मनोज जोशी सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts