जनदर्शन में आबिस्ता तिर्की को तत्काल राशन कार्ड बनवाकर दिया कलेक्टर ने

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने कहा अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निराकरण करें

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर. कलेक्टर जनदर्शन में आए कांसाबेल विकासखण्ड निवासी आबिस्ता तिर्की ने अपने समास्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिसके कारण उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर ही खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया और आबिस्ता तिर्की का राशन कार्ड बनवाकर दिया गया। राशन कार्ड पाकर आबिस्ता तिर्की ने कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यावद देते हुए कहा कि आज उनका जशपुर आना सार्थक हुआ।

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जशपुर जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सभी अधिकारी गंभीरता से सुने और निराकरण करें। अनावश्यक लोगों को छोटे छोटे कार्यो के लिए न भटकाएं। लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहें इसके लिए अधिकारियों को गंभीरता से समस्याओं का समाधान करना होगा।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!