32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रो-बॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा झारखण्ड, प्रतियोगिता का झारखंड में होगा ऐतिहासिक आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज डेस्क राँची

झारखंड 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, चिरौंदी (रांची) में रविवार को संपन्न हुई वार्षिक आम बैठक में यह निर्णय हुआ. इसमें भारतीय थ्रो-बॉल संघ के महासचिव रमन साहनी भी सदस्यों संग सम्मिलित हुए. एजीएम में झारखंड थ्रो-बॉल संघ के वार्षिक बजट और क्रियाकलापों पर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई. झारखंड थ्रो-बॉल संघ के नवनिर्वाचित महासचिव नगीना कुमार ने बताया कि 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रो-बॉल प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन झारखंड में होगा.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!