मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का आगमन हुआ नवागढ़ में, रथ का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी प्रज्जवलित कर किया

Advertisements
Advertisements

महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को कानूनी अधिकार के संबंध दी जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का आगमन नवागढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम नवागढ़, नेगुरडीह, खैरताल में हुआ, रथ का स्वागत परियोजना अधिकारी नवागढ़ श्रीमती विद्या पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भुनेश्वर केशरवानी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। श्री भुनेश्वर केशरवानी जी द्वारा कार्यक्रम स्थल नवागढ़ में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को उद्बोधित करते हुए महिला आयोग एवं उनके कार्यप्रणाली तथा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

     परियोजना अधिकारी श्रीमती विद्या पाण्डेय द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का गठन महिलाओं के संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा के उपाय उपचारात्मक संवैधानिक उपाय सिफारिश करने शिकायतों के निराकरण की सुविधा प्रदान करने और महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी सरकार को परामर्श देने तथा महिलाओं के सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर गहन अध्ययन तथा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के उद्देश्य से 24 मार्च 2021 को किया गया।

       कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महोदय श्री भुनेश्वर केशरवानी जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, पार्षद श्री वाजिद खान जी, श्रीमती विद्या पाण्डेय परियोजना अधिकारी एवं ग्रामीणजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!