बड़ी खबर : काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पुंदाग ओपी के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह निलंबित, धुर्वा थाना में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा विवेक कुमार बने पुंदाग ओपी के नये प्रभारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राँची

राँची के पुंदाग ओपी के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को काम में लापरवाही के मामले में एसएसपी ने देर रात निलंबित कर दिया है। एसएसपी किशोर कौशल ने यह कार्रवाई बुधवार की देर रात की है। वहीं धुर्वा थाना में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा विवेक कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है। विवेक कुमार ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार सूरज सिंह नामक व्यक्ति ने एक वर्ष पूर्व पैसे की लेन-देन की शिकायत पुंदाग ओपी में दर्ज कराया था। एक वर्ष बाद भी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने मामला दर्ज नहीं किया था। इसको लेकर 9 सितंबर 2022 को सूरज ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले से सम्बंधित लिखित आवेदन दिया। उसके बाद एसएसपी ने इस मामले को जांच के लिए हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा सौंपा. मामले की जांच रिपोर्ट डीएसपी ने एसएसपी को सौंपा तो मामला सत्य पाया गया। इसके बाद एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में बुधवार की देर रात कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया.

Related posts