सेवा पखवाड़ा : कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर किया गया वृक्षारोपण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा में भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा किया गया रक्त-दान

Advertisements
Advertisements

आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रहे है

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भाजपा के मंडल तपकरा एवं पंडरीपानी के संयुक्त तत्वावधान में कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा में भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया।

रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रहे है। इस दौरान सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया एवं भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन किया। सभी कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देती हूँ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत साय, कपिलेश्वर सिंह, देवशरण साय, वेदप्रकाश भगत, संतोष जायसवाल, नटवर मुंदडा, मनोज जायसवाल, यदुवर गुप्ता, गोपाल कश्यप, राजेश चौधरी, दीपक चौहान, दिलीप, राजकुमार सिंह, प्रियांश भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!