प्रदेश कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने संबंधी पारित किए गए प्रस्ताव पर भाजपा ने किया कटाक्ष : कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी से योग्य कोई नेता नहीं है – भाजपा

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव, करियर सुरक्षित करने की जुगत है

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पीसीसी द्वारा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास करने के संबंध में कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले, कांग्रेस पार्टी के अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रस्ताव दो बाते सिद्ध करता है-

भाजपा प्रवक्ता – संदीप शर्मा

पहला कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी से योग्य कोई नेता नहीं है। दूसरा कांग्रेस पार्टी में आपका राजनीतिक करियर तभी तक सुरक्षित है, जब तक आप गांधी परिवार की चाटुकारिता करते है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!