निजात अभियान के अंतर्गत गरिमा हायर सेकेंडरी स्कूल कटघोरा में  जागरूकता कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत गरिमा हाई सेकेंडरी स्कूल कटघोरा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ”  नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, यातायात नियमों  के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया  गया।

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए  नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से  दूर रहने की सलाह दिया गया । कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Related posts