स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत् जिला पंचायत जशपुर के परिसर में किया गया स्वच्छता श्रमदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला पंचायत परिसर में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान चला कर साफ-सफाई किया गया।  इस कार्य में सीईओ श्री यादव सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वर्स्फूत श्रमदान करके जिला पंचायत परिसर को दृष्टव्य स्वच्छता बनाने में अपना योगदान दिया। साथ ही जिला पंचायत परिसर को स्वच्छ एवं सुन्दर सदा बनाये रखने की शपथ ली।

गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

Related posts