पटवारी प्रशिक्षण परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी, अभ्यर्थी जशपुर जिले की वेबसाईट में सूची का कर सकते हैं अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

 कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची के आधार पर पटवारी प्रशिक्षण हेतु अत्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पश्चात् पटवारी प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर सरगुजा में प्रशिक्षण सत्र 2022-23 में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है।

जारी आदेशानुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयनित अभ्यर्थी के उपस्थित नहीं होने पर पुनः 10 अत्यार्थियों को सत्यापन हेतु आमंत्रित कर चयन की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in में कर सकते हैं।

Related posts