स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल की कार्यशाला का किया गया आयोजन

Advertisements
Advertisements

कार्यशाला में जीवन कौशल के विभिन्न आयाम पर विद्यार्थियों को दी गई विस्तार से जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के दिशा निर्देश में विगत दिवस विकासखण्ड दुलदुला स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पतराटोली में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कक्षा 6वीं से  8वीं के विद्याथियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा निर्देशित जीवन कौशल के विभिन्न आयाम पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत आत्मानुभूति जिसमे स्वयं की जिम्मेदारी को समझना, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना, अपने आश्रितों का सहारा देना शामिल है। इसी प्रकार परानुभूति, खुद को दुसरों की जगह में रखकर सोचना, दयाभाव होना है। समस्या समाधान हेतु समस्या के बारे में जानना, संकल्पना निर्माण परीक्षण तथा निष्कर्ष के बारे में बताया गया। निर्णय लेना के तहत निर्णय लेने के समय संसाधन विकल्प, निर्णय से संबंधित लोग, संभावित परिणाम के बारे में सोचना। इसी प्रकार सृजनात्माक सोच में  कुछ नया रचने, आविष्कृत करने या पुनसर्जित करने की प्रक्रिया, नया विचार -नवाचार सोचना है।

प्रभावी सम्प्रेषण के अंतर्गत सही समय पर सही व्यक्ति तथा सही माध्यम का चयन करना प्रभावी सम्प्रेक्षण की श्रेणी में आता है। अन्तः वैक्तिक संबंध में अपने रिश्तों को वरीयता देना तथा रिश्तों की इज्जत करना, तथा संतुलन बनायें रखना आता है। तनाव से निपटने के लिए सकारत्माक सोचना, आँख बंद कर गहरी सांस लेना, व्यायाम तथा योग करने के बारे में बताया गया। भावुकता पर नियंत्रण हेतु  वस्तुस्थिति का ध्यान रखना, तथा क्रोध तथा दया का प्रदर्शन न करना एवं आलोचनात्माक सोच रखने हेतु निष्पक्ष विचार होना तथा गुण व दोष दोनों पर विचार करने की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यशाला में व्याख्यान, मॉडलिंग, खेल कूद इत्यादि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के साइकोलॉजिस्ट, सिनियर नर्सिंग अधिकारी, मनोसामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी सेवाएं दी। स्वास्थ्य विभाग के मूल्यांकन एवं निगरानी सहायक एवं सचिवालय सहायक ने कार्यशाला को सफल आयोजन करने में सहयोग प्रदान किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!