“मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी” पुस्तक पर राधाकांत भवन जशपुर में आयोजित हुआ सेमिनार

Advertisements
Advertisements

मोदी@20 पुस्तक में देश  की महान प्रतिभाओं ने अपने अनुभव और विचार व्यक्त किये हैं, जिसे पढ़कर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की एक झलक मिलती है

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज राधाकांत भवन में मोदी @20 पर लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में सेमिनार आयोजित हुआ।

सेमिनार में वक्तागण श्रीमतीं गोमती साय, कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अधिवक्ता दिलमन मिंज ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी से आग्रह किया कि मोदी@20 पुस्तक जरूर पढ़ें। अपने परिजनों, आसपास के लोगों, मित्रों, परिचितों को इसे पढ़ने के लिए प्रेरित करें। जब आप इस पुस्तक को पढ़ते हैं, तो एक ऐसे व्यक्तित्व से मिलते हैं, जिसके अंदर देश सेवा का  जबरदस्त जुनून है, देश के विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास है, जो फलीभूत होते दिख रहा है।

मोदी @20 पुस्तक की प्रस्तावना भारतरत्न लता मंगेशकर ने लिखी है। स्व. लता मंगेशकर ने अपने भाई प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के बारे में लिखा है कि 2014 में एक ऐसा जनादेश भारतवासियों ने  दिया जो दशकों में नहीं देखा गया था और 2019 में एक बार किर व्यापक जनसमर्थन ने उनके काम पर मुहर लगा दी। यह कहने की जरूरत नहीं है दुनिया उनके शासन शैली की बात कर रही है। इसके अलावा, वह लिखती हैं कि कोई भी भारतीय,  पीएम मोदी द्वारा संसद और भारत के संविधान के सामने झुकते हुए उनके भावनात्मक दृश्य को नहीं भूलेगा। जब उन्होंने शौचालयों के बारे में बात की तो उन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया और जब उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा की बात की तो उन्होंने माता-पिता से अपनी बेटियों के बजाय अपने बेटों से सवाल करने को कहा।

इस पुस्तक को सभी देशवासियों को पढ़ना चाहिए, तब उन्हें समझ में आएगा कि विपक्षी दल और विशेष रूप से कॉंग्रेस और कॉंग्रेस समर्थित समूह किस तरह से हमारे देश के  प्रधानमंत्री के विरुद्ध दिन रात दुष्प्रचार में लगे रहते हैं और देशवासियों के बीच भ्रम फैलाने के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लेने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन सच्चे मन से भारत की सेवा के लिए किये गए काम को जनता समझती है, इसलिए विपक्षियों के किये गए हजारों-लाखों हथकंडो, प्रहारों  के बावजूद जनता ने माननीय मोदी जी पर विश्वास जताया है और मोदी जी के विरुद्ध दुष्प्रचार करने वालों का हाल देखिए, केवल 2 राज्यों में इनकी सरकार है, जिनमें से छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले साल के चुनाव में जनता  भारतीय जनता पार्टी पर फिर से विश्वास करते हुए फिर से सरकार बनाएगी।

मोदी@20 पुस्तक में देश  की महान प्रतिभाओं ने अपने अनुभव और विचार व्यक्त किये हैं। जिसे पढ़कर  प्रधानमंत्री माननीय मोदी के व्यक्तित्व की एक झलक मिलती है।  विषम परिस्थितियों के बावजूद किस तरह से पूरी साहस और देश के प्रति निष्ठा के साथ उन्होंने काम किया है और लगातार देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए लगे हुए हैं, यह आप जान सकते हैं।

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। 7 अक्टूबर, 2021 को उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में सीएम और पीएम के पद पर काम करते हुए अपने 20 साल पूरे किए। इन दो दशकों की खास बात ये है कि इनमें आइडिया ऑफ मोदी यानि मोदी के विचार” का विस्तार हुआ है। 130 करोड़ भारतीयों की सेवा को समर्पित इस महत्वपूर्ण यात्रा के 20 साल पूरे होने के अवसर पर यह भी समझना चाहिए कि “मोदी मैजिक क्या है और यह कैसे काम करता है। यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने “आइडिया ऑफ इंडिया” को कैसे आकार दे रहे हैं, इन्हीं सवालों का जवाब नई किताब ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ दे रही है।

पीएम मोदी ने कभी किसी समस्या को एक समस्या के रूप में नहीं देखा, बल्कि देश में छिपी क्षमता को सर्वश्रेष्ठ परिणामों के लिए अनुकूलित करने के अवसर के रूप में देखा है, फिर चाहे वो सम्पूर्ण विश्व पर आयी कोरोना आपदा हो या आपदा समाप्त होने के बाद देश के सामने 130 करोड़ लोगों को भोजन, दवाई व चिकित्सा उपलब्ध करवाना हो।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि मोदी@20 सेमिनार का संचालन जिला भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने किया एवं आभार जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने किया। सेमिनार में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, शंकर गुप्ता, गोविंद भगत, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, श्यामलाल भगत, मनोज भगत, कपिलेश्वर सिंह, श्रीमती रजनी प्रधान, डीडीसी रीना बरला, शांति भगत, लालदेव भगत, गेंदबिहारी सिंह, आरती सिंह, शारदा प्रधान,  नितिन राय, विक्रांत सिंह, सज्जू खान, अरविंद भगत, विष्णु सोनी, विनोद निकुंज, गणेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, गोपाल कश्यप, रवि यादव, अमित मिश्रा, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, राजू सिंह, टुन्नू सोनी, रमा ताम्रकर, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, सुमित्रा बाई, सीता बाई, गीता ठाकुर, आकाश गुप्ता, राहुल गुप्ता, चंदन गुप्ता, नमित सिंह, मुकेश सोनी, आशु राय सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!