विजयादशमी पर्व के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में हुई शस्त्र पूजा

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया हर्ष फायर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर. आज शुक्रवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से) द्वारा मंगलकामना करते हुये रक्षित केन्द्र जशपुर के शस्त्रागार में अस्त्र शस्त्र की पूजा के साथ वाहनों की भी पूजा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पांडे, एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवागंन, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, सूबेदार सौरभ चंद्राकर सहित रक्षित केन्द्र जशपुर के अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। शस्त्र पूजा के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा रायफल से हर्ष फायर किया गया।

Related posts