दशहरा त्यौहार के दिन अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे और बुजुर्गों की खुशी हुई दुगुनी

Advertisements
Advertisements

दशहरे के पावन पर्व पर जिला प्रशासन ने आश्रम छात्रवास, वृद्वा आश्रम में फल मिठाई चाकलेट का वितरण किया गया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और दशहरे त्यौहार के अवसर पर आज जशपुर जिले के आश्रम छात्रावास बालिका छात्रवास सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र और जिले के वृद्धा आश्रम में फल, मिठाई, चाकलेट का एसडीएम और जनपद सीईओ के माध्यम से वितरण करवाया गया। साथ ही बालिका गृह और बालिका छात्रवास में बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें किताब, कापी, पेन अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जशपुर विकास खंड के एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास ने बालिका गृह जाकर वितरण किया गया। इसी प्रकार बगीचा एसडीएम सुश्री आकाक्षां त्रिपाठी ने बगीचा के सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र जाकर मरीजों को फल वितरण किया गया। इसी प्रकार जशपुर विकास के जनपद सीईओ और मनोरा सीईओ ने भी वितरण किया। जिले के सहायक आयुक्त बी के राजपूत ने भी आज जिला मुख्यालय के वृद्धा आश्रम जाकर फल और मिठाई का वितरण किय गया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे के चेहरे खिल उठे और उनकी त्योहार की रौनक दुगुनी हो गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!