ब्रेकिंग: पत्थलगांव हादसे में मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, दोषियों पर सख्त कार्यवाही के साथ प्रभावितों को समुचित सहायता व उपचार उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

रायपुर/जशपुर. विजयादशर्मी पर्व के जुलूस में चार पहिया वाहन से हुए हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख प्रकट करते हुए दुर्घटना को हृदयविदारक बताया है। उन्होने जानकारी दी है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही प्रथम दृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

इस दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये गये है। कोई भी दोषी बख्शा नही जायेगा। पीड़ितों के साथ न्याय होगा। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिये कामना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये प्रार्थना की है। स्थानीय प्रशासन को प्रभावितों को सहायता पहूंचाने की हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिये है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!