दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ नगर भ्रमण, खेल मैदान पर रावण दहन पर हुई आतिशबाजी

Advertisements
Advertisements

महाआरती के साथ स्थानीय जलाशय में किया जा रहा प्रतिमाओं का विसर्जन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. नगर के सभी पण्डालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की सामूहिक शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए विजयादशमी पर्व के लिये निर्धारित स्थल स्थानीय खेल मैदान पर पहूंची जहां भव्य आतिशबाजी के साथ बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। रावण एवं मेघनाथ के पुतलों को विशाल आकार दिया गया था। रावण दहन के कार्यक्रम में आतिशबाजी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही। विजयादशमी के इस सामुहिक आयोजन को देखने के लिये खेल मैदान पर हजारो की संख्या में लोग पहूंचे। इस वर्ष रावण दहन के आयोजन को लेकर नगर मे चर्चाओ का बाजार गर्म रहा था लेकिन समिति के निर्णय के अनुसार आयोजन सम्पन्न किया गया।

विजयादशमी पर्व के उपलक्ष में मां दुर्गा की पण्डालों में विराजी मूर्तियों की शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। इससे पहले पण्डालों में अपराजिता पूजा सम्पन्न की गई। 7 अक्टूबर से प्रारंभ हुए दुर्गोत्सव के अन्तर्गत अनेक धार्मिक, मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा सम्पन्न कराये गये। इस दुर्गा पूजा मे माता के भजन कीर्तन के साथ गरबा, डांडिया, डांस प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धालु परिवारों ने अपने घरों के सामने पूजन सम्पन्न किया। नगर भ्रमण के उपरांत मां दुर्गा की विभिन्न पण्डालों श्री सनातन धर्म समिति कुनकुरी, दुर्गा पूजा समिति डुगडुगिया, दुर्गा पूजा समिति गड़ाकटा, दुर्गा पूजा समिति बजरंगनगर में स्थापित प्रतिमाओं की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय जलाशय पहूंची जहां महाआरती के उपरांत प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन सम्पन्न किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!