पत्थलगांव हादसे में मृत गौरव के घर पहुँच मिला जिला प्रशासन, अस्पताल जाकर घायलों के उपचार की भी ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

जिला प्रशासन स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं, घायलों को बेहतर ईलाज की सुविधा दी जा रही है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव में घायल मरीजों के स्वास्थ्य सुधार की जानकारी कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल से ले रहे हैं | जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने भी मरीजों को बेहतर सवास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है| घायलों का पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों की निगरानी में ईलाज किया जा रहा है | साथ ही चार घायलों को रायगढ़ के जिला अस्पताल भर्ती किया गया है, कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन मरीजों को सारी सुविधा उपलब्ध करा रहा है| मुख्य चिकित्सा सवास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पत्थलगांव के सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र में 12 मरीजों का ईलाज किया जा रहा है और 4 मरीजों का रायगढ़ में चिकित्सकों की निगरानी मे सघन उपचार किया जा रहा है | जिला प्रशासन के अधिकारी मृतक गौरव अग्रवाल के परिजन के घर जाकर मुलाकात कर रहे है और उन्हें प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है|

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!