ब्रेकिंग, पत्थलगांव दुर्घटना अपडेट : तीन घायलों का उपचार रायगढ़ में जारी हालात स्थिर, चौथे घायल को न्यूरोसर्जन से उपचार हेतु किया गया रिफर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो


रायपुर/जशपुर. संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय स्व. श्री लखी राम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुई दुर्घटना के उपरांत 4 मरीजों को स्व. श्री लखी राम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में दिनांक 15 अक्तूबर 2021 को रात को रेफर किया गया था तथा उन्हें यहाँ आपातकालीन चिकित्सा विभाग में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मरीजो का नाम सहनी राठिया पिता चमरू राठिया 25 वर्ष, करन सिंह पिता कृपा राम 30 वर्ष, राजकुमार पिता मोहन सिंह 15 वर्ष एवं जनता राम पिता कानन सिंह 45 वर्ष सभी निवासी ग्राम भठूरा कछार जिला जशपुर छत्तीसगढ़ के है।
साहनी राठिया को सिर में चोट पाई गई है, करन सिंह को दाहिने पैर में चोट पाई गई है, राजकुमार को कंधे में चोट है। इन तीनो घायलों का संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है तथा वर्तमान में उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है। चौथे घायल जनता राम के सिर में अंदरूनी चोट पाये जाने पर न्यूरोसर्जन के द्वारा उपचार के लिए यहाँ से हॉयर सेंटर रिफर किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!