जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए बजरंगपुर, नवागांव, बापूटोला में लगाया गया सेवा पंडाल

पदयात्रियों की सहायता एवं उपचार के लिए मेडिकल टीम भी लगी हुई है सेवा में

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

कलेक्टर डोमन सिंह की मंशानुरूप एवं उनके अपील पर जिला प्रशासन राजनांदगांव के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से योगदान देते हुए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए बजरंगपुर, नवागांव, बापूटोला में सेवा पंडाल शाम 5 बजे से लगाया गया है। सेवा पंडाल में फलाहार, चाय, बिस्कुट के वितरण की व्यवस्था की गई है।

पदयात्रियों की सहायता उपचार के लिए मेडिकल टीम भी सेवा में लगी हुई है। एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, ईडीएम सौरभ मिश्रा,  उदयन सान्याल सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी अपने रूटीन शासकीय कार्यों के अलावा सहर्ष माता भक्त पदयात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं।

Related posts