पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली प्रवास पर, नियमित मेडिकल चेक-अप के उपरांत लौटेंगे रायपुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। डॉक्टर रमन सिंह के कार्यालय द्वारा बताया गया है कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनके पैर के अंगूठे में अंदर की ओर बढ़ रहे नाखून (Ingrowing Nail) की समस्या बताई गई है।  इस दौरान उनके अंगूठे के नाखून (Ingrowing Nail) का सामान्य ऑपरेशन कर अंगूठे का उपचार कर दिया गया है और अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पूरी तरह स्वस्थ हैं एवं 1 या 2 दिन में वह दिल्ली प्रवास से वापिस रायपुर लौटेंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!