आईआईएम रायपुर में डांडिया नाइट का जश्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भा.प्र.सं रायपुर द्वारा, त्योहारों की शुरुआत दर्शाते हुए, अपने परिसर में, “डांडिया नाइट” का जश्न मनाया गया। रंग क्लब और कैंपस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ के सदस्यों और उनके परिवारों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस शाम की शुरुआत पूजा और आरती के साथ हुई, इसके बाद कई नृत्य प्रदर्शन हुए। बेहतरीन पोशाक वाले प्रतिभागियों और सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन करनेवालों को पुरस्कार दिए गए। यह एक रंगीन, मस्तीभरी, हसीन शाम थी जिसने परिसर को उत्सव और सामुदायिक एकता से भर दिया।

Related posts