कुनकुरी नगर में रावण दहन के साथ सम्पन्न हुआ विजयादशमी पर्व : बारिश के कारण आतिशबाजी हुई प्रभावित

Advertisements
Advertisements

इस वर्ष नौ सर का रावण रहा चर्चा में, सोशल मीडिया में लोगो ने रावण का फोटो शेयर कर किया कमेंट

शोभायात्रा के नगर भ्रमण के उपरांता स्थानीय जलाशय में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

देर शाम तक लगातार हुई बारिश के कारण विजयादशमी पर्व का पारम्परिक आयोजन, शोभायात्रा, रावण दहन आदि में आंशिक रूप से प्रभाव पड़़ा। खेल मैदान पर पानी का जमाव हो गया जिससे लोगो को पानी में खडे होकर रावण दहन का कार्यक्रम देखना पड़ा। मैदान पर बांस पर लगे पटाखे बरसात में खराब हो गये जिसके स्थान पर दुसरी आतिशबाजी का व्यवस्था आयोजन समिति को करना पड़ा।

बरसात से प्रभावित हुए. आयोजन स्थल खेल मैदान पर निर्मित रावण का पुतला भी दहन से पूर्व गिला हो गया अन्य संसाधनों की सहायता से दहन किया गया। देर शाम हुई बारिश से विसर्जन हेतु निकली दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्त विपरित परिस्थितियों के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नही थी, समारोह स्थल पर श्रद्धालु भारी संख्या में सम्मिलित हुए।

नगर के अनेक पण्डालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए विजयादशमी पर्व के लिये निर्धारित स्थल स्थानीय खेल मैदान पर पहूंची जहां रावण के पुतले का दहन बुराईयों के प्रतीक के रूप में किया गया. इस वर्ष रावण के पुतलों को विशाल आकार में आकर्षक रूप देने का प्रयास किया गया था किन्तु निरंतर हो रही बारिश ने रावण के पुतले को गिला कर दिया। रावण दहन के उपरांत शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन के लिये स्थानीय जलाशय पहंची। जहां महाआरती के उपरांत प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!