बड़ी खबर जशपुर: एक ही परिवार के तीन लोंगो हत्या, अज्ञात लोंगो ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट; पति, पत्नी और बच्ची की हुई हत्या, जशपुर पुलिस मौके की कर रही जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम घोलेंगे के कदमटोली क्षेत्र में अज्ञात लोगो ने घर पर अपनी पुत्री के साथ सो रहे दंपति पर धारदार हथियार के हमला कर मौत के घाट उतार देने का गंभीर मामले की सूचना जशपुर पुलिस को मिली है।

हत्या की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस अधीक्षक सहित एसडीओपी घटना स्थल पहुँच गये है और हत्या की जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है. पति, पत्नी और उनकी पुत्री खाना खाकर साये हुए थे। रात्री में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया।

हमले में टांगी जैसे धारदार हथियार का प्रयोग करना बताया जा रहा है। जशपुर पुलिस ने पंचनामें की कार्यवाही करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। जशपुर पुलिस हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर लेने की बात कह रही है।

Related posts