सोमारू राम को खाद्यान्न प्राप्त करने में अब नही हो रही किसी प्रकार की परेशानी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कार्यालय जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम पंचायत पकरीकछार के दिव्यांग राशनकार्ड धारी सोमारू राम पिता जंगलु राम का फिंगर प्रिंट नहीं मिलने से राशन ना मिलने के संबंध में मिली शिकायत का खाद्य निरीक्षक कुनकुरी द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसके अनुसार राशनकार्डधारी सोमारू राम का उनकी पत्नि बालमति के नाम पर राशनकार्ड क्रमांक 223805536698 जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  श्री सोमारू राम को खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु ई-पॉस मशीन में फिंगर नहीं लगने से राशन प्राप्त नहीं हो पा रहा था। इस हेतु  उनके भतीजे श्री सुगंध राम  जिनका नाम राशनकार्ड में दर्ज है को नॉमिनी बनाकर पात्रतानुसार 7 माह का 140 किलो चावल, 7 किलो शक्कर एवं 14 किलो चना प्रदाय किया गया है। वर्तमान में खाद्यान्न प्राप्त करने में सोमारू राम  को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!