संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने नगरीय क्षेत्र कुनकुरी में किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभांरभ

Advertisements
Advertisements

खेल में भाग लेकर विधायक ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

श्री मिंज ने सभी ग्रामीणों को अपने-अपने पसंद के खेल में भाग लेकर प्रतियोगिता का आनंद लेेने का किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पूरे प्रदेश सहित जिले में आज से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रारंभ हो गया है। इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि में महिला, पुरूष प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज ने आज नगरीय निकाय कुनकुरी के डीपाटोली में आयोजित राजीव गांधी क्लब स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लुप्त हो रही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल को संरक्षण प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रारंभ किया है। छत्तीसगढ़ के ये खेल मनोरंजक होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। जिसमें ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री मिंज ने प्रतिभागियों के साथ पिट्टूल खेल में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गांव के सभी युवाओं बच्चों बुजुर्गो सहित महिलाओं से अपने-अपने पसंद के खेल में भाग लेकर प्रतियोगिता का आनंद उठाने का आग्रह किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!