पहाड़ी कोरवा महिला की मृत्यु की जांच करने पहूंची कुनकुरी पुलिस की टीम, मामले की हत्या के एंगल से भी कर रही है जांच

Advertisements
Advertisements

पति ने अत्यधिक शराब सेवन के बाद चोट लगने से मृत्यु होने की दी थी सूचना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी जशपुर

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत गड़ाकटा के लोटापानी ग्राम में एक पहाड़ी कोरवा महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतका का नाम चेंगो बाई बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर मिली सूचना के बाद कुनकुरी पुलिस हत्या के एंगल से भी मृत्यु की जांच कर रही है। पुलिस दल प्रकरण की जांच करने हेतु मौके पर पहूंच गया है और विवेचना कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका शुक्रवार को हड़िया और शराब का सेवन कर नशे में धुत्त थी और नशे की हालत में ही शुक्रवार शाम उसकी मृत्यु हो गई। पति की सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने घटना का मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतिका के पति ने बताया कि वह गुरुवार से खाना नहीं खा रही थी। खाना खाने के बदले वह लगातार शराब और हड़िया का सेवन कर रही थी। शुक्रवार को 4 बजे जब वह घर आया तो देखा कि मृतिका के नाक में काफी चोट है और वह मृत पड़ी हुई है। मृतिका के पति ने बताया कि नशे की हालत में गिर गई होगी जिसके चलते उसके नाक में चोट लगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!