नगर निगम में डेली वेज पर काम करने वाले स्टाफ ने स्थाई नियुक्ति के लिए मेयर को पत्र लिख कर  लगाई गुहार

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची

राँची नगर निगम में डेली वेज पर काम करने वाले स्टाफ ने स्थाई नियुक्ति करने की गुहार लगाई है. इसे लेकर डेली वेज कर्मचारियों ने मेयर डॉ आशा लकड़ा को पत्र लिखा है. जिसमें कर्मचारियों ने लिखा है कि कुछ कर्मचारी 10 साल से काम कर रहे है. वहीं कई कर्मचारियों ने नगर निगम में काम करते हुए अपने 20 साल गुजार दिए. इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन न तो स्थाई नियुक्ति कर रहा है और न ही समान काम के बदले समान वेतन दिया जा रहा है. ऐसे में हम कर्मचारियों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है. इसलिए मेयर महोदया स्थाई नियुक्ति कराने की कृपा करें. नगर निगम में 58 डेली वेज स्टाफ काम कर रहे हैं.

Related posts