कांग्रेसी कर रहे गैंगरेप, यह कैसी संस्कारी सरकार है ? – श्रीमती लक्ष्मी वर्मा

Advertisements
Advertisements

कहां गुम हैं राहुल, प्रियंका, यहां छत्तीसगढ़ आकर खोलें मोर्चा – भाजपा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा की वरिष्ठ नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने वैकुंठपुर चिरमिरी क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य लोगों द्वारा नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे छत्तीसगढ़ आएं और सरगुजा अंचल में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले अपनी पार्टी के संस्कारी युवा अध्यक्ष के कारनामे के विरुद्ध मोर्चा खोले।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि प्रियंका और राहुल यूपी की किसी घटना पर दहाड़ें मारकर विलाप करना अपना राजनीतिक धर्म समझते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में हर रोज औसतन आठ दुष्कर्म की वारदातों पर उनकी चेतना नहीं जागती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कानून व्यवस्था की दुहाई देते हुए यूपी की बात करते हैं, तो वे यह स्पष्ट करें कि क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी जो कर रहे हैं और जिस तरह राज्य में मासूम बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक से सामूहिक दुष्कर्म हो रहा है, क्या वे ऐसा ही लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं ? कांग्रेस के नेता गैंगरेप कर रहे हैं और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि कानून का राज है। भूपेश बघेल बतायें कि यह कौन सा कानून का राज है ? यह तो कांग्रेस का जंगल राज है। जिसमें सत्ता के संरक्षण में सत्तारूढ़ दल के लोग मासूम बच्चियों के साथ इस तरह के अक्षम्य और घृणित अपराध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बल्कि अब तो बच्चियां कांग्रेस के लोगों से ही असुरक्षित हैं और दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!