पति ही निकला पहाड़ी कोरवा महिला का हत्यारा, कुनकुरी पुलिस ने किया खुलासा…..जाने हत्या की इनसाईड स्टोरी

Advertisements
Advertisements

खाना बनाने को लेकर विवाद और शराब का नशा बनी हत्या का कारण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

शुक्रवार की रात्री में कोरवा महिला की हुई मृत्यु का कुनकुरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका कोरवा महिला के पति ने ही हत्या करना कबुल कर लिया। कुनकुरी पुलिस मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत मौके पर जाकर जांच की जिसके बाद मृत्यु के कारणों का पता चला। पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 201 पंजिबद्ध कर गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही कर रही है।

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लोटापानी निवासी राजबल राम उम्र 25 के द्वारा अपनी पत्नी चिंरंगो बाई उम्र 32 वर्ष को दिनांक 07.10.2022 को खाना नहीं देने के कारण राजबल राम के द्वारा शराब के नशे में गुस्से में आकर मृतिका चिरंगो बाई को हाथ मुक्का एवं लाठी से मार कर हत्या कर दिया जिस पर से थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 208/22 धारा 302, 201 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी ने घटना घटित कर मृतिका के पहने हुए कपड़े को निकालकर छुपा दिया था जिसे   मेमोरेंडम कथन अनुसार जप्त किया गया। घटना के समय दोनो पति पत्नी शराब के नशे में थे जो पति राजबल के द्वारा शराब के नशे में गुस्से में आकर हत्या करना स्वीकार किया गया। गवाहो के कथन एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी राजबल के द्वारा धारा 302, 201 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे आज दिनांक 09.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेश्वर साहनी,प्रधान आरक्षक अरविंद पैकरा, आर. 59 नंदलाल यादव, आर. 178 विनोद तिर्की, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता, 558 तुलसी रात्रे, नगर सै. 150 अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!