बाईपास लाइन तारबहार फाटक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर यार्ड के मध्य स्थित मानव सहित समपार संख्या 366 (बी) बाईपास लाइन तारबहार फाटक किमी. UGT/04-05 को, दिनांक 12 अक्टूबर 2022 (बुधवार) रात्रि 10.00 बजे से दिनांक 13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) प्रातः 06.00 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है ।

मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शंकरनगर रोड ओवर ब्रिज से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related posts