जशपुर कलेक्टर ने समर्थ दिव्यांग केन्द्र का किया निरीक्षण, बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के भी दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित समर्थ दिव्यांग केन्द्र का निरीक्षण करके निर्माण कार्य की जानकारी ली उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए केन्द्र में सारी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए बच्चों के दिव्यांग शौचालय रैलिंग बिजली पानी भवन का रंग रोगन करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए हैं | उन्होंने कहा की बच्चों की सुविधा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए   साथ ही बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण इसका भी विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए हैं | परिसर की साफ़ सफाई करके गार्डन के रूप में व्यवस्थित करने के लिए कहा और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं|

Related posts