अवैध फटाखा भंडारण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी प्रतीक राज से 25 किलोग्राम, खगेश कुमार कटकवार से 40 किलोग्राम एवं यशपाल सिंह राठौर से 12 किलोग्राम कुल कीमत 50,000/- रूपये का अवैध फटाखा किया गया बरामद

Advertisements
Advertisements

आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत जांजगीर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

पुलिस ने कहा-अवैध फटाखा भंडारण करने वालों पर लगातार जारी रहेगी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 14 अक्टूबर 22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रतीक राज निवासी केरा रोड़ जांजगीर, खगेश कुमार कटकवार निवासी बी.डी. महंत उप नगर एवं यशपाल सिंह राठौर पुरानी बस्ती जांजगीर जो अवैध फटाखा भंडारण कर रखे है। जिस पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी प्रतीक राज से 25 किलोग्राम फटाखा, खगेश कुमार कटकवार से 40 किलोग्राम फटाखा एवं यशपाल सिंह राठौर से 12 किलोग्राम आतिशबाजी फटाखा कुल कीमत 50,000/-रूपये शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशा निर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था। इनके द्वारा फटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया।

जिस पर आरोपी प्रतीक राज उम्र 30 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर, खगेश कटकवार उम्र 38 वर्ष निवासी बीडी महंत उपनगर एवं यशपाल सिंह राठौर के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास, सहायक उपनिरीक्षक भरत लाल राठौर, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक – दिलीप सिंह, सुनील साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!