राजस्व से सम्बंधित प्रकरण के निराकरण में दिखे विभाग की सार्थकता, लोगों के लिए बने उदाहरण : कलेक्टर

Advertisements
Advertisements

समयबद्ध उचित निराकरण कर हितग्राहियों को उनकी समस्या से निजात दिलाए

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव

कलेक्टर डोमन सिंह ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक व पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विभाग की सार्थकता दिखे और आप लोगों के लिए एक उदाहरण बने। कलेक्टर ने अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि आमजन से लेकर हर स्तर के व्यक्ति कही न कही, किसी न किसी रूप में राजस्व सम्बन्धी मामलों से जुड़े होते है। राजस्व सम्बंधित प्रकरणों का समयबद्ध व उचित निराकरण होने से उन्हें बड़ी राहत मिलने के साथ ही अपनी समस्याओं से निजात मिलता है। उन्होंने अधिकारियों से राजस्व मण्डलवार की समीक्षा करते हुए निचले स्तर पर कार्यशैली को बेहतर बनाते हुए आमजनता से जुड़ी समस्याओं व जिम्मेदारियों को प्राथमिकता से निष्पादित करने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों और निराकरण की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। साथ ही आम जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए उनके समुचित निराकरण के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देशित दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने अधीनस्थ प्रभारक्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित कर उपस्थित रहने तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।  ऐसे विद्यार्थी, जिनका प्रमाण-पत्र अब तक नहीं बना है, उनका वर्गवार डाटा प्राप्त कर जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य मे अपेक्षित प्रगति लाने कहा।उन्होंने प्रमाण-पत्र बनाने के संबंध में राजस्व विभाग को स्कूलों के प्राचार्यों से नियमित समन्वय स्थापित करते हुए कार्य मे गति लाने कहा। उन्होंने यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने भू-अर्जन, व्यपवर्तन, विवादित एवं अविवादित बंटवारा, नामांकन, बी-वन, ऑनलाइन एंट्री, सीमांकन, बटवारा आदि से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारीे ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित सभी राजस्व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!