जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुडुकेला निवासी स्व. बसंत कुमार सिंह की मृत्यु 21 मई 2022 को आकाशीय बिजली गिरने से हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मेनका सिंह हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम तुरीकोना निवासी स्व. आयुष  की मृत्यु आकाशीय गाज के कारण 22 जुलाई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मुकुंद राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!